रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर नगर में सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने बताया कि नगर में प्रतिदिन सुबह और शाम दो समय पर्यावरण मित्रों की ओर से सफाई की जाती है। उन्होंने बताया कि सभी छोटी-बड़ी गलियों और मोहल्लों में सड़कों की सफाई के साथ-साथ एकत्र कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उठाया जा रहा है। स्वच्छता सप्ताह के दौरान इस कार्य में और तेजी लाई गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

