रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) के बीटेक सिविल और मैकेनिकल विभाग के 35 छात्रों ने बुधवार को राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण कर जल संरक्षण और प्रबंधन की बारीकियों को करीब से समझा। इस भ्रमण ने छात्रों को वैज्ञानिक शोध और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। भ्रमण के दौरान तकनीकी प्रकोष्ठ के उप प्रभारी डॉ. संतोष मुरलीधर पिंगले ने संस्थान के कार्यों, उद्देश्यों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही प्रमुख शोध परियोजनाओं से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने भूजल और सतही जल प्रबंधन, सूखा और बाढ़ नियंत्रण, जल संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा कृषि में जल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी नारायण ठकुराल ने ‘जल जीवन मिशनÓ विषय पर व्याख्यान देते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। साथ ही छात्रों को वर्षा जल संचयन केंद्र का भी भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें वर्षा जल के संग्रहण और उपयोग की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

