रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। लंढौरा में बुधवार को करीब ढाई घंटे तक लगे जाम लोग परेशान रहे। जाम में मरीज को लेकर रुड़की जा रही एंबुलेंस भी आधे घंटे तक फंसी रही। बुधवार सुबह करीब 11 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर मार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग रही। मुख्य मार्ग पर जाम लगने से मंगलौर और जौरासी मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। इसी दौरान एंबुलेंस लक्सर की ओर से मरीज को लेकर रुड़की जा रही थी जो जाम के चलते करीब आदे घंटे फंसी रही। लक्सर निवासी हरमन सिंह का कहना है कि वह परिवार के साथ कार से चुडिय़ाला से घर लौट रहे थे। जब वह लंढौरा पहुंचे तो जाम में फंस गए। हरमन सिंह का आरोप है कि जाम में फंसने से पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार की पीछे से डेमेज हो गई है। पीडि़त ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। शहजाद, हसीन, नरेश, राजू आदि का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहने से कई बार मरीज को लेकर रुड़की जाने वाली एंबुलेंस यहां पर फंस जाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

