रुड़की,08 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कांस्टेबल मुकेश तोमर और रणवीर सिंह को मानकपुर बाईपास तिराहे पर मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खंडहर के पास खड़े युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 45 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वंश निवासी ग्राम गदरजुड्डा, थाना मंगलौर बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

