कुशीनगर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय रविन्द्रनगर धूस
के सभागार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए अभिभावकों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 03 दिवस के भीतर जन्मी नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुल 21 नवजात कन्याओं एवं उनकी माताओं में श्रीमती प्रियंका पत्नी अमरजीत कुशवाहा, श्रीमती नैना पत्नी रामअसर चौहान, श्रीमती रानी पत्नी प्रदीप कुशवाहा, श्रीमती रंजू देवी पत्नी राजकुमार, जुवैदा खातून पत्नी सलामुद्दीन, श्रीमती रीता देवी पत्नी जयहिन्द, श्रीमती अंजू देवी पत्नी महेश प्रसाद, श्रीमती प्रिया पत्नी नरेश, नसूसन नेशा पत्नी सैफअली, श्रीमती चन्द्रकला पत्नी अमित गुप्ता, श्रीमती श्वेता पत्नी नरेन्द्र, श्रीमती प्रियंका कुशवाहा पत्नी परशुराम कुशवाहा, रुकसाना पत्नी सलाउद्दीन, सहिना खातून पत्नी आशिक अली, इमरैना पत्नी अस्तफॉक अहमद, श्रीमती शिशु मंजली पत्नी मुकेश साहनी, श्रीमती अर्चना देवी पत्नी भूमानंद दूबे, श्रीमती ममता देवी पत्नी लालबाबू, श्रीमती संगीता पत्नी सुखल मद्धेशिया, श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी बबलू, श्रीमती चन्दा कुमारी पत्नी गोलू, श्रीमती शशिबाला पत्नी जितेन्द्र कुमार, श्रीमती कविता देवी पत्नी अयोध्या चौहान, श्रीमती प्रीति देवी पत्नी शिवनरायन एवं श्रीमती साक्षी पत्नी विजय सिंह को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट, गुडिय़ा एवं चॉकलेट आदि उपहार प्रदान किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अरूण कुमार दूबे द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजना का लाभ लेने एवं अन्य पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), वूमेन हेल्पलाइन (1090), आपातकालीन सेवा (112), एम्बुलेंस सेवा (108 एवं 102) आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। श्रीमती बन्दना कुशवाहा द्वारा उपस्थित माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों की जानकारी देते हुए पात्र कन्याओं का आवेदन कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 दिलीप कुमार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

