कुशीनगर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए निर्णय लिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ एवं शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में योजना के तहत डिपो स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिनकी अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई थी। निर्धारित अवधि में कुल दो आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी समिति द्वारा स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के उपरांत दोनों आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित मार्गों पर वाहन संचालन की अनुमति दी गई। स्वीकृत आवेदकों में अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल को मदनपुर-भेडि़हारी-खड्डा-पडरौना-रविन्द्रनगर मार्ग तथा प्रभाकर उपाध्याय को मंसूरगंज-बोदरवार-कप्तानगंज-रविन्द्रनगर मार्ग पर संचालन की मंजूरी दी गई। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन सेवा को सुदृढ़ करना है। जिसके आमजन को बेहतर सुविधा मुहैया हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा परिवहन निगम के पडरौना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

