जौनपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में वाजिदपुर तिराहे के पास सिटी टावर से पहले सड़क किनारे बनी आधा दर्जन गुमटियों में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई। जिसमें रखा सभी सामान राख होगया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम के साथ दो दमकल गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंची। आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने में टीम को घंटों का समय लगा। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वे सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी उन्होंने अचानक आग लगी देखी। उन्होंने तुरंत लोगों को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।पीडि़त दयाराम प्रजापति ने बताया कि उनकी नाश्ते की दुकान थी। आग लगने से लगभग 60 से 65 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। एक अन्य पीडि़त बबलू प्रजापति ने बताया कि उनकी भी नाश्ते की दुकान पूरी तरह जल गई है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

