जौनपुर 10अप्रैल (आरएनएस )। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के आलेख्य प्रकाशन एवं अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान दावा एवं आपत्ति अवधि 06 जनवरी से 06 मार्च तक नागरिकों से दावे व आपत्तियां ली गई, इसी अवधि में गणना चरण में मिलान न कराने वाले मतदाताओं तथा मिलान में तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को एवं सुनवाई चरण 06 जनवरी से 27 मार्च तक निर्गत नोटिस एवं पूर्ण की गई सुनवाई से संबंधित आंकड़े इस प्रकार हैं। मिलान न कराने वाले (नो मैपिंग) मतदाताओं की कुल संख्या 289452, मिलान में तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं की संख्या 563263 है, जेनरेटेड नोटिस की कुल संख्या 852715 है तथा 27 मार्च 2026 तक सुनवाई हेतु उपस्थित मतदाताओं की संख्या 840821 है। 10 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है, पुरुष मतदाता 1732222, महिला मतदाता 1486556 तथा तृतीय लिंग 119 है, इस प्रकार कुल मतदाता 3218897 है। इसके साथ ही विधानसभावार मतदाताओं की संख्या से भी अवगत कराया गया जो इस प्रकार है, विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर में 330446, 365- शाहगंज में 381806, 366-जौनपुर में 401871, 367-मल्हनी में 341284, 368-मुंगराबादशाहपुर में 349094, 369-मछलीशहर में 365941, 370-मडियाहू में 313529, 371-जाफराबाद में 350740, 372-केराकत में 384186 मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- 2026 प्रारम्भ होने के पश्चात पारदर्शिता और सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ जनपद स्तर पर लगातार बैठके आयोजित की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उनसे फीडबैक और सुझाव भी प्राप्त किये गये। सभी के साथ समन्वय करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संपूर्ण कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया गया। इसके पश्चात भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की प्रति भी उपलब्ध कराई गई। राकेश मौर्य, संग्राम भारती, राकेश सिंह Óडब्बूÓ, चन्द्रेज भारती, अनुराग मणि त्रिपाठी, विनय राव, लाल बहादुर त्रिपाठी, विनय राव, जयप्रकाश, योगेश विश्वकर्मा, आरिफ हबीब, नरेन्द्र उपाघ्याय, सहित अन्य प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सै0 मो0 मुस्तफा, सहित अन्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

