जौनपुर 10 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप संयुक्त रूप से दोनों संगठनों के गठित केंद्रीय समन्वय समिति के बैनर तले प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विकास भवन परिसर में क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवसष् का आयोजन होगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र मे व्यवस्था है कि प्रत्येक माह जिलाधिकारी एवं अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर वार्ता किया जाएगा तथा जनपद स्तर की समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से किया जाएगा। जिसका जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद भी पालन नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में हताशा एवं क्षोभ व्याप्त है। अत: पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रीय कर्मचारियों के जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने हेतु क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवसध् कर्मचारी चैपाल लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में प्रथम चैपाल दिनांक 11 अप्रैल 2026 को विकास भवन परिसर जौनपुर में लगाया जाएगा जिसमें जनपद के समस्त विकास खंडों से क्षेत्रीय सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कर्मचारी चैपाल में विकासखंड से लेकर जनपद स्तर तक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कर्मचारियों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उनके विलंबित व्यक्तिगत पावकों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा उसकी कार्यवृत्ति जनपद के उच्च अधिकारियों के समक्ष समाधान हेतु रखा जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया ने अवगत कराया कि वर्तमान में शासन प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए विभिन्न दिवस एवं समय तय कर रखा गया है लेकिन कर्मचारियों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है केंद्रीय समन्वय समिति के दोनों पदाधिकारियों ने जनपद के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कर्मचारी चैपाल दिवस में सहभागिता करने की अपील किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

