मीरजापुर 13 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक संघ मीरजापुर के तत्वावधान में सेवारत शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में विशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए प्राथमिक शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर नगर के बरियाघाट से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में महिला शिक्षकों सहित जिले के कोने-कोने से आए हुए शिक्षकों ने मशाल जुलूस में भाग लिया। बरियाघाट से चलकर वासलीगंज, रामबाग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को पुराने शिक्षकों का अपमान करार देते हुए कहा इसे नहीं सहेंगे। शिक्षकों ने कहा इन्हीं शिक्षकों द्वारा पढ़ाए लिखाए गये लोग आईएएस पीसीएस अफसर बने तो क्या वह गलत रहा। कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के ऊपर काला क़ानून लागू किया गया है। सरकार से मांग किया कि सरकार शिक्षकों की समस्यायों और सम्मान हित में कदम उठाए और इस कालू कानून को वापस कराने में पहल करें। इस दौरान मुख्य रूप से
मंडल अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह, सुधीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ निकाले गए मशाल जुलूस में भाग लेकर चेताया कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षकों को विवश होकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

