मीरजापुर 13 अपै्रल (आरएनएस)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने तालाबों की साफ सफाई नियमित रूप से करते रहने एवं नाली की सफाई, तथा क्षतिग्रस्त नाली या जहां पर पानी का बहाव निस्तरित ना हो उसे ठीक करने का निर्देश ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत अधिकारी व नगर नालिकाओ के अधिशासी अधिकारियो को दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं का टीकाकरण 15 जून 2026 तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लें एवं पशुपालकों, कुकुट पालक तथा सूअर पालकों को साफ सफाई के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक करें। उन्होंने बच्चों को स्कूल में हाथ धोने की विधि को नियमित रूप से बताने तथा संचारी रोग से बचाव की जानकारी प्रदान करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। उन्होंने आशा कार्यत्रियों को दस्तक अभियान में प्रत्येक घर जाकर संचारी रोग की जानकारी व बचाव की पूर्ण जानकारी देने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र अतिशीघ्र सभी पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अनिल वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

