लालगंज, मीरजापुर 13 अप्रैल (आरएनएस)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की लालगंज तहसील इकाई की बैठक एवं परिचय पत्र वितरण समारोह रविवार को कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में हुआ। बैठक में पत्रकारों से निष्पक्ष और निर्भीक होकर कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और हर परिस्थिति में जनहित की आवाज उठाना उसका दायित्व है। संगठन पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। तहसील अध्यक्ष श्याम मोहन उपाध्याय ने कहा कि इकाई को और सक्रिय बनाते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। क्योंकि बदलते जमाने में सूचना संकलन चुनौती है।संचालन मंडल प्रचार-प्रसार मंत्री राकेश तिवारी ने किया। मंडल प्रचार-प्रसार मंत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान आपसी एकता से ही संभव है। पूर्व तहसील अध्यक्ष ज्ञान दास ने युवा पत्रकारों को निष्पक्षता के साथ कार्य करने की सीख दी। इस दौरान महामंत्री श्रीचंद यादव, इंद्रमणि पांडे, प्रभाशंकर दुबे, जितेंद्र कुमार केसरी, जयप्रकाश केसरी, राकेश कुमार चौरसिया, नवनीत बरनवाल, रितेश कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार, ज्ञान दास गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, शिवकुमार, दिलीप कुमार दुबे, आशीष तिवारी, प्रवीण तिवारी व चंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अंत में सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए और संगठन की मजबूती के लिए शपथ दिलाई गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

