लालगंज, मीरजापुर 13 अप्रैल (आरएनएस)। विंध्य वार अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल राजीव कुमार सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में तहसील परिसर में चकमण कर नारेबाजी की गई और कहा गया कि अपराधी को सजा हो। अधिवक्ताओं ने शोकसभा करते हुए दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सचिव श्याम धर पांडे के साथ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल तहसील परिसर से निकलकर तहसील में नारीबाजी करते हुए चकमण किया गया अधिवक्ताओं ने कहा कि राजीव कुमार सिंह पुत्र जटाशंकर सिंह निवासी ग्राम देवरी पोस्ट बिरोही जनपद मिर्जापुर गांव के पूूर्व प्रधान एवं अधिवक्ता के रूप में मिर्जापुर कचहरी में प्रैक्टिस करते थे जिनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई इसके विरोध में हम सभी अधिवक्ता गण अपराधी को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की अपील की जाती है अधिवक्ताओं ने शोक सभा प्रस्ताव पारित करते हुए दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर गौतम, बालेंद्र यादव, अनिल मौर्य, कमलेश गौतम, राजेंद्र मौर्य, कुबेर मौर्या, राजेंद्र सिंह, परशुराम मौर्य आदि भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

