गोण्डा 13 अप्रैल। सोमवार को थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गोनवा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाना और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा महिलाओं को जागरूक कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

