गोण्डा 13 अप्रैल। रानी बाजार स्थित श्री खाटू श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री श्याम महोत्सव का वार्षिक उत्सव निशान शोभा यात्रा से शुरुआत हुई। निशान यात्रा सोमवार को सुबह रानी बाजार से निकाली गई जो नगर में भ्रमण करते हुए बडग़ांव पुलिस चौकी होते होते हुए ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर पर पहुंच कर बाबा खाटू श्याम जी को निशान अर्पित कर आर्शीवाद प्राप्त किया। निशान शोभायात्रा में भक्त बाबा खाटू श्याम जी के भजनों पर निशान लहराते हुए नजर आ रहे थे और साथ साथ में खूब झूमे। निशान शोभायात्रा में रथ पर बाबा खाटूश्याम जी दरबार बहुत ही भव्य सजा रहा। बाबा खाटू श्याम जी के रथ पर मंदिर के प्रबंधक गोविंद जालूका विराजमान रहे।जनपद के आसपास जनपदों के श्रद्धालु भक्तगण निशान शोभायात्रा में शामिल हुए ।मंदिर प्रांगण में सुरेश भावसिंहका, सुशील पचेरिया, लल्ला मित्तल और अनूप बंसल ने दर्शन की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। निशान शोभायात्रा के दौरान अशोक कुमार कसौधन,राजू मोदनवाल, शम्भू मोदनवाल, अरविंद शर्मा,अनिल कसौधन, विनोद सोनी,पवन गुप्ता,विकास मोदनवाल, ऋषि कसौधन,सचिन महेश्वरी,राकेश मोदनवाल, ध्रुव कसौधन, सूर्यदेव कसौधन, रिंकू कसौधन, विश्वनाथ कसौधन, सीताराम कसौधन, विजय कसौधन, माया कसौधन,सीमा मोदनवाल,सुमन कसौधन,रजनी कसौधन, संतोष कसौधन, सावित्री देवी, शिवकुमारी देवी, सरला देवी, बेबी गुप्ता,काजल सोनी,कुमुद कसौधन,पिंकी मोदनवाल,
मालती कसौधन,शालू मोदनवाल, विंदा गुप्ता, मुन्नी गुप्ता,पूनम, गायत्री माहेश्वरी, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

