नवाबगंज (गोण्डा) 13 अप्रैल। शिक्षा क्षेत्र के गैलनग्रंट कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पूर्व प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम सिंह एवं प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजाद विक्रम सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं। बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को अपने अभिभावकों को भी जागरूक करना होगा।
इस दौरान प्रधान पंचमलाल, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल चौहान, कोटेदार सूरज गुप्ता, राजू गुप्ता, ऊषा देवी सहित शिक्षक प्रदीप यादव एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा ने बताया कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक, शनिवार को रैली और सोमवार को पुन: जागरूकता रैली निकाली गई। आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा दिला सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

