गोण्डा 13 अप्रैल। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ अतरौलिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भारी भीड़ उमड़ी। कथा प्रवाचक रघुनाथ दास शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया।
उन्होंने मत्स्य अवतार, मोहिनी अवतार, परशुराम अवतार सहित अनेक दिव्य अवतारों की कथा सुनाते हुए भगवान की लीला और उनके अवतरण के उद्देश्य को सरल भाषा में बताया। साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए उनके मर्यादा, आदर्श और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए, जिससे श्रोता भावविभोर हो उठे।
कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा सुनाई गई, जिसके पश्चात जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान बधाई गीत गाए गए, प्रसाद वितरित किया गया तथा श्रद्धालुओं में खिलौने आदि सामग्री लुटाई गई। जिसमें बच्चों के काफी संख्या में बच्चों में बांटे गए।आयोजक डॉ. सर्वेश शुक्ला ने दूर-दराज से पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पीतांबर वस्त्र भेंट किए। उन्होंने बताया कि आगामी 16 अप्रैल को कथा के पूर्णाहुति के उपरांत दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आचार्य अरुण कुमार मिश्र, आचार्य विशाल मिश्र, आचार्य चंद्रशेखर तिवारी, आचार्य आकाश पांडेय, गुड्डू मिश्र, देवेश तिवारी, रामकमल तिवारी एवं सूरज, माया शुक्ला, कमला शुक्ला, पल्लवी शुक्ला, वर्षा शुक्ला, अरुण शुक्ल, सर्वज्ञ शुक्ल, प्रिंस तिवारी, विनोद त्रिपाठी, अरविंद पाठक, गिरजेश शुक्ल, रवि शुक्ला, सुशील तिवारी, कल्लू चौबे, लवकुश तिवारी, सोमू शुक्ल, शिवम शुक्ल, सिद्धार्थ राज नारायण दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

