प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती(14 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई स्वच्छता तथा दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया।
भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हाईकोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा की साफ सफाई की गई एवं स्वच्छता अभियान चलाकर दीपदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहें का नारा लगाकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई और दीपोत्सव का कार्यक्रम प्रयागराज महानगर के उन सभी स्थानों पर चलाया गया जहां जहां बाबा साहब की प्रतिमा है।
सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चल रही है। जहां एक ओर विपक्ष संविधान का अपमान करता है धज्जियां उड़ाता है वहीं भाजपा कार्यकर्ता हिंदुस्तान और संविधान की रक्षा के लिए एक हैं। इस दौरान आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, रमेश पासी, डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, विक्रमजीत भदौरिया, श्याम हेला, राजेश सोनकर, अजय हेला, अरुण पटेल, गया प्रसाद, वंदना सिंह, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, कंचनलता कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया, प्रवीण भारतीया, श्याम हेला, राजेश गोंड, डॉ रवींद्र प्रताप, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

