प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर शहीद क्रांतिकारी ग्रुप के द्वारा मु_ीगंज स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी पार्क में जलियांवाला बाग कांड के बरसीं पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि अंग्रेजी सरकार के रोलट एक्ट के खिलाफ 13 अप्रैल 1919 में महात्मा गांधी के द्वारा चलाए सत्याग्रह आंदोलन भयभीत हो गई थी। अंग्रेज सरकार के दमन कारी नीति के खिलाफ भारतीय जनमानस आक्रोश चरम था।
वास्तव में जलियांवाला बाग कांड अंग्रेजी सरकार की क्रूरता भरा आतंक का पर्याय था और और एक ऐसा दाग जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता और भारतीय कभी भूल नहीं सकते।
संचालन अभिलाष केसरवानी ने किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में शत्रुघ्न जायसवाल, अजय अग्रहरि, नीरज केसरवानी, राजेश केसरवानी, किशन चंद्र जायसवाल, सुशील जैन, श्रेष्ठ चौरसिया, दीपक केसरवानी, सुनील केसरवानी, विकास चौरसिया, कुसुम लता गुप्ता,
विष्णु त्रिपाठी, कमलेश केसरवानी, किशोरी लाल जायसवाल, सुनील केसरवानी, आदि श्रद्धांजलि ग्रुप के कार्यकर्ता रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

