आजमगढ़ 13 अप्रैल(आर एन एस)महराजगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित एक प्रतिष्ठित कम्पनी के मोटरसाइकिल डीलर द्वारा पेन्टर मजदूर के बकाया मजदूरी मांगने पर मारपीट व जातिसूचक गालियां देने के मामले में सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई, बस्तीउगर पट्टी थाना कंधरापुर निवासी मजदूर अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि लगभग दो माह पूर्व मो0 अबूबकर ने अपने मकान में पेंटिंग कार्य हेतु उसे बुलाया था। तय शर्तों के अनुसार 20 मार्च 2026 से कार्य प्रारंभ किया ।
पीडि़त का कहना है कि जब उन्होंने अपनी मजदूरी की मांग की तो आरोपी द्वारा लगातार टाल-मटोल किया गया। कई बार आग्रह के बावजूद भुगतान न मिलने से विवश होकर उन्होंने कार्य बंद कर दिया । गत 28 मार्च 2026 को जब अनिल अपने सहयोगियों के साथ कार्य स्थल पर पहुंचा और बकाया मजदूरी की मांग की तो मो0 अबूबकर एवं उसके भाई अब्दुल्ला उर्फ गुड्डू आक्रोशित हो उठे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूसों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी । उसने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया ।
किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागा । पीडि़त ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग किया । पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया तथा प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

