नईदिल्ली ,17 अपै्रल (आरएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा करके समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के भाषण की तारीफ की और एक व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने गुरुवार को भाषण देते समय 5 मिनट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चेहरे पर मुस्कान ला दी, जो काम वह पिछले 20 साल में नहीं पाए। इस दौरान संसद में बैठे विपक्ष के सांसदों के साथ सत्ता पक्ष के चेहरे भी खिलखिला उठे।
कांग्रेस नेता राहुल ने अपने भाषण में कहा, सदन में बैठे हम सभी लोग अपने जीवन में मां-बहन और पत्नी के रूप में महिलाओं से सीख-प्रेरणा ले सकते हैं। हालांकि, मेरे और प्रधानमंत्री की पत्नी नहीं है, तो हमें उस नजरिए से प्रतिक्रिया नहीं मिलती, लेकिन कल मैंने अपनी बहन को देखा, उसने 5 मिनट में वो कर दिखाया, जो मैं अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में नहीं कर सका था। वो था, अमित शाह के चेहरे पर मुस्कान।
केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका ने विधेयक पर गुरुवार को लोकसभा में बोलते हुए बहुत शालीनता और शांति से सत्तापक्ष को निशाने पर लिया था। उन्होंने विधेयक की आलोचना करते हुए शाह की ओर इशारा कर हंसते हुए कहा, आप हंस रहे हैं। पूरी योजना बना रखी है। चाणक्य आज जिंदा होते, तो वो भी चौंक जाते, आपकी राजनीतिक कुटिलता पे। हंस रहे हैं, सहमत हैं मेरी बात से। इस बात पर पूरी संसद में ठहाका लग गया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

