जौनपुर 19 अप्रैल (आरएनएस )। चाचकपुर मे स्थित गुरु तेज बहादुर साहेब तपोस्थली, का खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। और साथ ही साथ चाचकपुर से गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली तक जाने के सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया। तपोस्थली के पर्यटन विकास के लिए कुल रुपया 91.64 लाख आवंटन किए गए हैं, जिसे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा, दूसरी परियोजना चाचकपुर ( सिपाह) से गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली तक सड़क मार्ग का निर्माण, जिसमें कुल लागत रुपया 64.73 लाख खर्च होंगे, जिसे कार्यकारी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा। एक हाल का निर्माण होगा बाउंड्री बनेगी, सुंदरीकरण होगा पेड़ पौधे लगेंगे और सोलर लाइट भी लगेगी, इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा लाइट की भी व्यवस्था यहां की जाएगी, । अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा ने और संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सारिका सोनी, मनीष श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।
फोटो 04जेएनपी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

