भोपाल 20 अप्रैल (आरएनएस)।माननीय न्यायाधिपति विवेक अग्रवाल, न्यायाधीश म0प्र0 उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जबलपुर के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, मुख्य पीठ जबलपुर क्षेत्राधिकार अंतर्गत केन्द्रीय जेल-जबलपुर, भोपाल, सतना, रीवा, होशंगाबाद, सागर, नरसिंहपुर, जिला जेल सीहोर, रायसेन, खण्डवा, बुरहानपुर, शहडोल, सीधी, उमरिया, अनूपपुर, वैढऩ, छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, हरदा, छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिण्डोरी, मण्डला, कटनी एवं उपजेल बुढ़ार, व्योहारी, मऊगंज, त्योंथर, नागौद, मैहर, लवकुशनगर, पवई, नौगांव, बिजावर, बैगमगंज, जतारा, निवाड़ी, हटा, खुरई, रेहली, बण्डा, मुलताई, पिपरिया, नसरुल्लागंज, सिवनीमालवा, गौहरगंज, बरैली, बैहर, वारासिवनी, अमरवाड़ा, लखनादौन, सिहोरा, पाटन में 25 अप्रैल 2026 को प्रात: 9:00 बजे विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा।
माननीय न्यायाधीपतिगण द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य पीठ के क्षेत्राधिकार में आने वाली समस्त जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय जेल जबलपुर से किया जाएगा।
इसी तारतम्य में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल भोपाल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रत्येक कैदी के हेल्थ कार्ड बनाया जायेगा एवं एवं उसमें उनकी बीमारी के विवरण अंकित किया जाकर हेल्थ कार्ड की एक प्रति जेल में निरूद्ध बंदी को भी प्रदान की जायेगी। हेल्थ कार्ड में उल्लेख होगा कि बंदी को क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है, यदि किसी को विशेष आवश्यकता है तो केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा जेल के अंदर संचालित चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर एवं संबंधित स्टॉफ द्वारा कार्यवाही की जायेगी।
स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ-साथ विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाना किया जायेगा जिसमें संबंधित बंदियों के लिये नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं / लीगल एड डिफेंस काउंसिल की डयूटी लगाकर उनके प्रकरण की यथास्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ विधिक सहायता प्रदान की जायेगी।
विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी जिला चिकित्ससालय एवं हमीदिया मेडिकल कॉलेज भोपाल के अधीक्षक एवं डीन को कार्यालय द्वारा पत्र प्रेषित किये जा चुके हैं।

