भोपाल 20 अप्रैल (आरएनएस)।महापौर मालती राय अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में सम्मिलित हुई और वर-वधुओं सहित आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महापौर मालती राय सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विभिन्न सामूहिक विवाह सम्मेलनों में सम्मिलित हुई। महापौर मालती राय कोलार रोड, सुहागपुर क्षेत्र में मीणा युवा संगठन भोपाल के तत्वाधान में आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुई और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीणा समाज द्वारा महापौर मालती राय का सम्मान भी किया गया।
इसके अतिरिक्त महापौर मालती राय अरेरा फार्म गुलमोहर में आयोजित प्रांतीय राजपूत समाज भोपाल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुई साथ ही श्री 360 गोत्रिय खटीक समाज सकल मंच भोपाल द्वारा आयोजित 32वें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में भी सम्मिलित हुई। उक्त सम्मेलनों में आयोजकों द्वारा महापौर मालती राय का सम्मान भी किया गया। महापौर राय ने सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलनों के आयोजन की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर आयोजन समितियों के पदाधिकारी, वर-वधुओं के परिजन व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

