New Delhi 22 April, (Rns) /- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिदायीन हमले में शामिल आरोपी फयाज अहमद मग्रे, निवासी लेथपोरा (पुलवामा) की संपत्ति कुर्क कर दी है। एजेंसी ने आरोपी के दो रिहायशी मकानों और जमीन को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए फिदायीन हमले से जुड़े मामले में की गई है। इस हमले में सुरक्षा बलों को भारी नुकसान हुआ था और इसे देश के प्रमुख आतंकी हमलों में से एक माना जाता है।
एनआईए ने बताया कि यह कदम जांच के दौरान सामने आए सबूतों और कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। एजेंसी का कहना है कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल लोगों और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

