भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)। श्यामला हिल्स में पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोग एक महिला के घर में घुस गए। पीडि़ता ने घर में तोडफ़ोड़ और मारपीट के आरोप लगाए हैं। श्यामला हिल्स थाना में मामले की शिकायत की गई है। पीडि़ता ने घर में लोगों के घुसने के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
फूल बानो पति स्वर्गीय लईक खान (60) कच्चा बंगला श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहती हैं और गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि जैनुल, जुबैर, ताजवर और शाहब घर के पड़ोस में रहते हैं। उनके बेटे अदनान ने अपनी कार को घर के करीब ही मेन रोड पर पार्क किया था।
यहीं आरोपियों की कार भी पार्क होती हैं। वह बेटे द्वारा कार को पार्क करने पर आए दिन विवाद करते हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने शुक्रवार शाम अदनान को गालियां दीं। विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक लोग एकत्र होकर घर आए और हमला कर दिया।
फूल का आरोप है कि आरोपियों ने उनके और उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की है। थाना श्यामला हिल्स पहुंचे तो राजीनामा का दबाव बनाया गया। एफआईआर दर्ज करने की बात पर अड़ी रही तो थाने से आवेदन लेकर चलता कर दिया गया।

