भोपाल,25 अपै्रल (आरएनएस)। कोलार इलाके में एक होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप करा दिया। आरोपी महिला ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त को प्लानिंग के तहत होटल भेजा और रूम बुक कराया। बाद में युवकों ने रूम में पानी न आने की समस्या बताई। पीडि़त युवती रूम में पानी चेक करने पहुंची तो वहीं उसे बंधक बना लिया गया। दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।
बाद पूर्व रिसेप्शनिस्ट कमरे पर पहुंची और पीडि़ता को घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवकों की मदद से पीडि़ता को किडनैप कर स्टेशन बजरिया इलाके में ले गए। यहां भी पीडि़ता के साथ मारपीट की गई। आरोपी महिला ने पीडि़ता से कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो। दरअसल दोनों ही महिलाओं का एक होटल मालिक से अफेयर है, जो इन दिनों ग्वालियर में है। पीडि़ता और होटल मालिक की कॉल पर बात होती है।
पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती बी.कॉम ग्रेजुएट है और एक होटल में रिसेप्शनिस्ट है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह होटल में ड्यूटी पर थी। तभी आरोपी बिट्टू और एक युवक होटल पहुंचा। वहां आरोपियों ने होटल में कमरा दिखाने के लिए कहा, तो पीडि़ता उनके साथ चली गई। कुछ ही देर में आरोपियों ने आवाज देकर दोबारा पीडि़ता को बुलाया और पानी न आने की शिकायत की। कमरे में जाते ही आरोपी बिट्टू ने युवती के साथ रेप किया।
बिट्?टू के दोस्त ने पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट में छेडख़ानी की। कुछ ही देर में इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट विनिता भी रूम में पहुंच गई। जिसने एक युवक को बेटा जबकि बिट्?टू को बेटे का दोस्त बताया। आज के बाद उसके बॉयफ्रेंड (होटल मालिक) से दूर रहने की नसीहत दी। उसके साथ जमकर मारपीट की। तीनों आरोपी पीडि़ता को अगवा कर साथ ले गए। अपहरण की यह वारदात स्कूटी से अंजाम दी।
पूरे घटनाक्रम की सूचना होटल स्टॉफ ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़ता की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे स्टेशन बजरिया इलाके से दस्तेयाब किया। आरोपियों के डर से पीडि़ता कुछ बताने को राजी नहीं थी। जिसके बाद थाने लाकर पीडि़ता की काउंस्लिंग कराई गई। तब उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। शनिवार तड़के पीडि़ता की शिकायत पर रेप, बंधक बनाने, अपहरण करने और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस की घेराबंदी के बीच दोनों युवक फरार हो गए। विनिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में थाने की दो टीमें जुटी हैं। विनिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीडि़ता ने कथनों में होटल रूम में बंधक बनाकर मारपीट और प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ कर रेप करने की बात कही है। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

