सीहोर,25 अपै्रल (आरएनएस)।कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी स्वाति मिश्रा तथा तहसीलदार भरत नायक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पंखों की उपलब्धता सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

