जौनपुर 26 अप्रैल (आरएनएस)। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में बाईपास, रेलवे फाटक के पास लकड़ी की गुमटी में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।आग इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन जाम में फंसने के कारण थोड़ी देर से पहुंची। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से तब तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

