जौनपुर 26 अप्रैल (आरएनएस)। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। कुल 24 टोली के 687 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी वैभव कृष्ण रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की गयी। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी नेनवआरक्षियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के 160 वर्षों के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह विश्व की सबसे बड़ी सिंगल सिविल पुलिस फोर्स है।60,000़ पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयन को प्रतिभा, ईमानदारी एवं योग्यता का प्रमाण बताया गया, प्रशिक्षण को केवल शारीरिक व तकनीकी दक्षता तक सीमित न बताते हुए, इसे जिम्मेदार, सजग एवं संवेदनशील पुलिसकर्मी बनने की प्रक्रिया बताया गया।इनडोर प्रशिक्षण में कानून, मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण प्रक्रिया का ज्ञान, तथा आउटडोर प्रशिक्षण में अनुशासन, साहस, धैर्य एवं टीम भावना का विकास हुआ।वर्दी को विश्वास, सुरक्षा एवं न्याय का प्रतीक बताते हुए हर परिस्थिति में निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता बनाए रखने पर बल दिया गया। जब कोई पीडि़त थाने आता है, तो वह बहुत सारी उम्मीदें लेकर आता है। याद रखिएगा, समाज के सबसे गरीब और वंचित व्यक्ति के लिए आप ही सरकार का सबसे प्रत्यक्ष एवं प्रथम चेहरा हैं। आपकी मधुर वाणी और त्वरित कार्रवाई किसी के टूटे हुए विश्वास को फिर से जोड़ सकती है। श्मृदुभाषी लेकिन कर्तव्य के प्रति कठोरश्कृयही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोल्डी गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, सुश्री श्रृष्टि जैन सहायक पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

