प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। चायल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आज शगुन पैलेस में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को कृत्रिम अंग (हाथ और पैर) लगाया गया ताकि वो लोग इन कृत्रिम अंगों के ज़रिये अपनी रोज़मर्रा की जि़ंदगी बग़ैर किसी के सहारे खुद से गुज़ार सकें!
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
चायल वेलफेयर एसोसिएशन के निदेशक आफताब अहमद, चेयरपर्सन तारिक सलमान, को चांसलर नासर हाशमी, कोआर्डिनेटर चायल वेलफेयर एसोसिएशन माज़ शोएब, अध्यक्ष सलमान, महासचिव सैयद अशरफ व चायल वेलफेयर एसोसिएशन के तमाम सदस्य मौजूद रहे!
इस नेक काम में मोहम्मद शाहिद कमाल खान उर्फ बबलू शगुन पैलेस ने भी वहां पर मौजूद रहकर तमाम जरूरतमंद लोगों की मदद की और उनको कृत्रिम अंग देने का कार्य किया!
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

