चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, एक नामजद सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा
प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशनबाग स्थित एफआर कॉम्प्लेक्स में व्यापारी की दुकान से कपड़ा एवं नगदी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। कपड़ा व्यवसायी वाशरूम गया तो शातिर हजारों के कपड़े एवं नगदी लेकर भाग गये। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। डीसीपी नगर के आदेश पर खुल्दाबाद पुलिस फैजान हसन व उसके तीन से चार अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
शाहगंज स्थित सब्जी मंडी निवासी व्यवसायी असर हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल दोपहर करीब एक बजे वह दुकान के पास वॉशरूम गए थे। आरोप है कि इसी दौरान फैजान खान अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ दुकान में घुस आया और कपड़े का एक झाल व नगदी लेकर फरार हो गया। पीडि़त ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद दिखे। पीडि़त ने पुलिस को सीसीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। खुल्दाबाद पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज क्र ली गयी है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

