प्रयागराज 26 अप्रैल (आरएनएस)। अनंत पुण्यों के उदय एवं ऐतिहासिक अपार जनसमूह की गरिमामयी उपस्थिति में सिविल लाइंस, प्रयागराज स्थित शशांक जैन एवं अंकित जैन के निवास पर दिगम्बर महामुनिराज 108 पुण्य सागर जी महाराज की पावन आहारचर्या अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं ने उपस्थित होकर आहारचर्या के दर्शन किए, वंदना की तथा पुण्य लाभ प्राप्त किया। महिलाओं एवं बच्चों ने भी अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ बढ़-चढ़कर मुनिराज श्री को आहार अर्पित किया, जिससे संपूर्ण वातावरण धर्ममय एवं भावविभोर हो उठा।
प्रीति जैन एवं समिधा जैन ने बताया कि पंचम काल में दिगम्बर महामुनिराज की आहारचर्या के दर्शन अत्यंत दुर्लभ एवं महापुण्य का कारक माने जाते हैं। ऐसे दिव्य अवसर जीवन में विरले ही प्राप्त होते हैं, जिसके कारण समाज में विशेष उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
परिवारजनों ने कहा कि पूर्वजों से प्राप्त संस्कार, बड़ों के आशीर्वाद एवं अनंत पुण्यों के उदय से यह दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ है।
उपस्थित जैन समाज के लोगों ने शशांक जैन, अंकित जैन, प्रीति जैन एवं समिधा जैन के पुण्य की अनुमोदना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर महेन्द्र जैन, अर्पण जैन, आयुष जैन, प्रदीप जैन, आदित्य जैन, सरिता जैन, रीता जैन, अल्पना जैन, सारिका जैन, अंकित जैन, प्रीति जैन, समिधा जैन सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

