फतेहपुर 28 अप्रैल (आरएनएस )। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लौगांव में अपने मायके में रह रही 33 वर्षीय महिला ने मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी लवकुश की पत्नी राजकुमारी इन दिनों मायके में रह रही थी। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौजूद राजू सिंह ने बताया कि उसकी बहन का तीन साल पहले ही पति से तलाक हो गया था। तब से वह मायके में रहती थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

