रायगढ़ 28 अप्रैल (आरएनएस) छाल थाना क्षेत्र में मवेशी वध की सनसनीखेज घटना ने इलाके को झकझोर दिया, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई ने मामले को ज्यादा देर तक अनसुलझा नहीं रहने दिया, 26 अप्रैल को चरने छोड़ा गया मवेशी अगले दिन ग्राम गड़ाईनबहरी रोड किनारे गड्ढे में मृत अवस्था में मिला और मौके पर धारदार हथियार भी बरामद हुआ, घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी नरेंद्र कुमार चंद्रा ने थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्यों व संदेह के आधार पर रामसाय सारथी (60 वर्ष) निवासी राजीव नगर खरसिया, हाल मुकाम नवापारा थाना छाल की भूमिका सामने आई, पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया, मामले में थाना छाल में अपराध क्रमांक 91/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04 के तहत कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस कार्रवाई के साथ रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि पशुओं के प्रति क्रूरता और गौवंश वध जैसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऐसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस रहेगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, फिलहाल यह मामला यह संकेत देता है कि कानून की पकड़ से बचना अब आसान नहीं और पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई और भी तेज होने वाली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

