प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसवल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई,जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना आज को दोपहर लगभग 3:00 बजे की है। घटना के समय रिमझिम बारिश हो रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसवल गांव निवासी राम निरंजन आदिवासी अपनी बकरियों को खेत में चरा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरी। राम निरंजन आदिवासी ने बताया कि बारिश शुरू होने पर उन्होंने बकरियों को खेत में छोड़कर पास के एक मकान में शरण ली थी। इसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी। जब वे मौके पर पहुंचे,तो देखा कि दो बकरियों की मौत हो चुकी थी और एक तड़प रही थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

