भीषण गर्मी से मिली तनिक राहत, आंधी से झोपडिय़ां उखड़ीं
प्रयागराज। जिले मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रयागराज में बारिश शुरू हुई। बारा में ओले गिरे तो कौंधियारा में वज्रपात हुआ। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ आंधी चली। संगम किनारे लगी झोपडिय़ां उखड़ गईं।
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे मौसम बिगडऩे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी- तूफान के साथ बारिश हो सकती है। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।
बुधवार सुबह से धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई थी। पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इस तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे खुद को बचाने के लिए गमछा, टोपी और छाते का सहारा ले रहे हैं। गर्मी बढऩे के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। जूस, शिकंजी और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल स्वरूपरानी में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा गर्मी से बचाव और इलाज के लिए एक विशेष यूनिट भी बनाई गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

