प्रयागराज। ब्लू हाउस और रेड हाउस में अपने-अपने मुकाबले जीतकर एसजेसी इंटर हाउस सब जूनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। कालेज मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता की पहले मैच में ब्लू हाउस में आठ ओवर में चार विकेट पर 88 रन (अद्विक सिंह 32, एरोन जॉन 14, कार्तिकेय यादव 2/14) बनाए। जवाब में गोल्ड हाउस की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 81 रन (अयान धीरेंद्र 30, मोहम्मद इंजमाम कादरी 14, प्रशांत सिंह 4/22) ही बना सकी।
दूसरे मैच में रेड हाउस में आठ ओवर में तीन विकेट पर 76 रन (रियांश सिंह 28, यश मदन 15, मोहम्मद हमदान 2/14) बनाए। जवाब में ग्रीन हाउस की टीम आठ ओवर में 5 विकेट पर 62 रन (अरबाज यासिर 16, अनय दुबे 12, शिवाय चावला, अथर्व त्रिपाठी व कबीर एक-एक विकेट) ही बना सकी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

