लखनऊ 29 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ पहुंचकर उपचाराधीन पूर्व मंत्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की।उप मुख्यमंत्रीगण ने चिकित्सकों से नरेन्द्र कुमार सिंह गौर के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके उपचार से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन से कहा कि उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने दी जाए।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र कुमार सिंह गौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने उनके परिजनों से भी भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।उप मुख्यमंत्रीगण ने चिकित्सकों से कहा कि रोगी के स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा उपचार की प्रत्येक प्रक्रिया को गंभीरता के साथ संपादित किया जाए, जिससे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

