लखनऊ 29 अप्रैल (आरएनएस )। थाना आशियाना पुलिस ने युवती को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल 2026 को वादी विकास, निवासी सदर बाजार नई बस्ती थाना कैन्ट लखनऊ द्वारा लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई थी कि उनकी पुत्री को एक युवक द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताडि़त होकर आत्महत्या करने के लिए विवश हो गई। इस सूचना के आधार पर थाना आशियाना में मुकदमा संख्या 114/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अभियुक्त सुहैब अख्तर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शुभम मेहंदियान द्वारा की जा रही थी।घटना के अनावरण के लिए थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 28 अप्रैल 2026 को बीबीएयू विश्वविद्यालय के पास शहीद पथ किनारे से नामजद अभियुक्त शोएब अख्तर पुत्र जावेद अख्तर, निवासी मकान संख्या 34 जय राजपुरी हाइड्रिल कॉलोनी थाना सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 23 वर्ष को समय करीब 7:20 बजे हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है तथा आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

