लखनऊ 29 अप्रैल (आरएनएस )। थाना बाजारखाला पुलिस ने इनोवा कार दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 5.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।पुलिस के अनुसार दिनांक 23 मई 2025 को वादी मोहित जयसवाल, निवासी मोतीझील कॉलोनी ऐशबाग बाजारखाला, लखनऊ द्वारा थाना बाजारखाला में लिखित तहरीर दी गई थी कि विपक्षीगण द्वारा इनोवा कार दिलाने के नाम पर आपराधिक षडय़ंत्र करते हुए फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका प्रयोग असली के रूप में किया गया तथा धोखाधड़ी कर उनसे 5 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए गए। इस संबंध में थाना बाजारखाला पर मुकदमा संख्या 82/2025 धारा 340(2), 338, 336(3), 318(2), 316(2), 61(1)(बी) बीएनएस के तहत मो. तारिक, मो. उमर व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी मो. उमर पुत्र मो. रईस, निवासी किशोरगंज कैम्पल रोड थाना सआदतगंज, लखनऊ को दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। वहीं मुख्य अभियुक्त मो. तारिक पुत्र स्व. कासिम अली खां, निवासी 299/35 पुराना नक्खास थाना चौक, लखनऊ लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा 16 जनवरी 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में अथक प्रयासों के बाद दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अभियुक्त मो. तारिक को थाना गाजीपुर से कुछ मीटर पहले हिरासत में लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. तारिक पुत्र स्व. कासिम अली खां, निवासी 299/35 पुराना नक्खास थाना चौक, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की विवेचना जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

