मीरजापुर। शातिर ठगों ने अपना पैंतरा बदलते हुए आनलाईन ठगी के बाद अब विदेश भेजने के नाम पर भी लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। ताज़ा मामला यूपी के मीरजापुर में सामने आया है। यहां विदेश सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक युवक से उसके बैंक खाते से ?1,00,000 की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर करा ली गई। बाद में ठगे जाने की जानकारी होने पर पीडि़त ने फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दीं तो पुलिस ने आरोपित के खाते से ट्रांसफर की गयी धनराशि ? 89,389 को थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा पीडि़त के खाते में वापस कराया गया। दरअसल, संदीप कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी गडौली, थाना कछवां, मीरजापुर ने 11 फरवरी 2025 को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका पंजीकरण एनसीआरपी पोर्टल पर किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि अज्ञात ठग द्वारा सऊदी अरब भेजने के नाम पर उनके बैंक खाते से ?1,00,000 की धनराशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर करा ली गई थी। तहरीर मिलने पर थाना कछवां की साइबर सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक, वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। साइबर टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि ?89,389 सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

