मडि़हान, मीरजापुर। थाना मडि़हान क्षेत्र के मटिहानी गांव में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता था। घटना के समय पति अपनी पत्नी को गांव के पास चल रही कथा में छोडऩे गया था।
पीडि़त रामआसरे मौर्य ने बताया कि वह करीब 11 बजे पत्नी को कथा स्थल पर छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। घर पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने का हार, मंगलसूत्र, दो जोड़ी अंगूठी, चांदी के आभूषण (पायल) समेत करीब ?1 लाख नगद चोरी कर ले गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना पर मडि़हान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

