लालगंज, मीरजापुर। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के अध्यक्षता में अधिवक्ता समिति के सभागार में बैठक की गई। बैठक में चंद्र प्रकाश मिश्रा एडवोकेट की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई गई तथा समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा तथा दिन भर न्यायिक कार्य से बिरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं में स्वर्गीय चंद्र प्रकाश मिश्रा के कृतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्रा अपने अधिवक्ता काल में तमाम गरीबों का निस्वार्थ रूप से कार्य कर नि:शुल्क कार्य किया जाता था ऐसे तेज तर्रार अधिवक्ता के पथ पर हम सभी अधिवक्ता को चलकर निर्भीक होकर अधिवक्ता का काम करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगत नारायण मिश्र, बृज किशोर मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, चंद्रदत्त त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, दुर्गा प्रसाद मिश्र, प्रेम नारायण त्रिपाठी, विपिन तिवारी, शिवम कुमार पांडे, परशुराम मौर्य, देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी, हरिनंद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

