आजमगढ़ 29 अप्रैल (आर एन एस) से ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुबारकपुर और थाना अतरौलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी चेक और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार/हिरासत में लिया है।थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी क्लोन चेक के जरिए ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।घटना के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को संजय कुमार निवासी अबाड़ी ने शिकायत दी कि उनकी माता सामू देवी को आवास योजना के तहत ?2 लाख दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने कमीशन के नाम पर पैसे मांगे और जब पैसे नहीं मिले तो उनकी माता के कान की बाली गिरवी रखवा ली। इसके बदले बैंक ऑफ बड़ौदा का ?2 लाख का फर्जी चेक दे दिया गया।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 28 अप्रैल को उपनिरीक्षक अल्पेश्वर ने मुखबिर की सूचना पर भटौरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी विनय चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से पीली धातु के एक जोड़ी टप्स बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं का झांसा देकर लोगों को ठगता था।थाना अतरौलिया पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है।18 जनवरी 2026 को अनिल निषाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लगभग ?22 लाख की ठगी की। आरोपियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और नकली चेक भी दिए, जो बैंक में जांच के दौरान फर्जी पाए गए।29 अप्रैल को उपनिरीक्षक देवीशंकर पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ कनैला तिराहे से आरोपी कमलेश निषाद को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। आरोपी को बाद में न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें हत्या, साजिश और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

