आजमगढ़ 29 अप्रैल (आर एन एस) मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के शासनादेश द्वारा चतुर्थ चरण में वर्णित व्यवस्था के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों का डाटा एन0आई0सी0 द्वारा स्क्रुटनी के उपरान्त छात्रों के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया गया है। त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने की तिथि 29 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक एवं छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुन: अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक निर्धारित है।जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने जनपद के समस्त छात्रों/शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि उपरोक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

