आजमगढ़ 29 अप्रैल (आर एन एस)जीयनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर, अजमतगढ़ में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते घराती और बाराती आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।इस दौरान चाकू चलने से आमिर चंद्र साहनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार साहनी, अभिलाष साहनी और साहिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कूलर की हवा किस ओर जाएगी, इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई और खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

