आजमगढ़ 29 अप्रैल (आर एन एस)मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के पचरुखा गांव के पास देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं।गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र यादव (29) और अंकित यादव (17) जौनपुर से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।दूसरी बाइक पर सवार हर्ष चौहान (19), सत्येंद्र चौहान (26) और सामंत चौहान (15) घायल हो गए, जिनका इलाज आजमगढ़ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

