बीजापुर,01 मई (आरएनएस)। बीजापुर जिले के दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती माताओं को समय पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, के प्रयासों से विकासखंड स्तर पर स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी तालिका जारी की गई है।जारी आदेश के अनुसार, डॉ. शिल्पा नायक और डॉ. आदित्य साहू को विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर ड्यूटी लगाया गया है, ताकि गर्भवती महिलाओं को प्रारंभिक जांच, निदान एवं उपचार की सुविधा उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मिल सके।
ड्यूटी की तिथियाँ इस प्रकार हैं:
1. डॉ. शिल्पा नायक – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आवापल्ली में माह के प्रथम गुरुवार
2. डॉ. आदित्य साहू – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भैरमगढ़ में माह के प्रथम शुक्रवार
3. डॉ. आदित्य साहू – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भोपालपटनम में माह के तृतीय सोमवार
4. डॉ. शिल्पा नायक – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगालूर में माह के तृतीय मंगलवार
यह पहल बीजापुर जिले के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। इससे गर्भवती माताओं की प्रारंभिक जांच एवं समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

