लखनऊ 1 मई (आरएनएस )। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल, जोन-दक्षिणी ने एक सराहनीय कार्य करते हुए 54 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार जनता के खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुमशुदगी से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।दिनांक 1 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली बसंथ कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, जोन-दक्षिणी की टीम ने तकनीकी माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों के खोए मोबाइल फोन ट्रेस किए।जांच के दौरान इन मोबाइलों की लोकेशन प्रदेश के विभिन्न जनपदों और अन्य राज्यों में पाई गई। इसके बाद दक्षिणी जोन के सभी थानों की साइबर टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मोबाइलों को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को बुलाकर विधिवत सुपुर्द किए गए।अपने खोए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जाहिर करते हुए लखनऊ पुलिस और साइबर टीम की सराहना की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा स्वयं मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को उनकी खोई संपत्तिवापस मिल सके और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

